फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 31 Dec 2024 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: स्थानीय लोगों का कहना है कि हाजीपुर-लालगंज मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं। लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर सख्त यातायात नियम लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर करताहा थाना क्षेत्र के घटारो पेठिया के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करताहा थाना क्षेत्र के घटारो टोला चतुर्भुज निवासी लक्ष्मी राम के 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राम के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय जितेंद्र राम अपने पड़ोसी अजीत कुमार के साथ घर से पैदल राशन का सामान लाने निकले थे। जैसे ही वे लोग हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग के घटारो पेठिया के पास पहुंचे, तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने जितेंद्र को कुचल दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
 
जितेंद्र राम अपने परिवार का भरण-पोषण रिक्शा चलाकर करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन



 
घटना की सूचना पर करताहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
 
घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि हाजीपुर-लालगंज मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं। लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर सख्त यातायात नियम लागू करने की मांग की है।
 
स्थानीय लोगों और परिजनों ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और दोषी वाहन चालक को जल्द पकड़ने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
जितेंद्र राम की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि वह एक मेहनती और ईमानदार व्यक्ति थे, जो अपनी मेहनत से परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। इस घटना ने उनके परिवार को गहरी आर्थिक और भावनात्मक चोट पहुंचाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें