फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पुलिस ने किया शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से 478 टेट्रा पैक बरामद, दो महिला समेत चार गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 08:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के नगर थाना पुलिस ने पुरानी गंडक पुल पर वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए दो महिला और दो पुरुष शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के नगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरानी गंडक पुल पर वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो महिला और दो पुरुष शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान संदिग्ध कार संख्या BR01BB2661 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 478 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जो शराब तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे हैं। पुलिस कार के मालिक की पहचान और उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तस्करों ने शराब छिपाने के लिए कार की पिछली सीट के निचले हिस्से में एक गुप्त तहखाना बनाया हुआ था, जिसे मैट से ढक दिया गया था। इसके अलावा, कार के अंदर अन्य स्थानों पर भी शराब के टेट्रा पैक छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें तलाशी के दौरान बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस शराब के स्रोत और इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चारों तस्कर पटना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। महिलाओं की पहचान कोमल कुमारी और लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है, जबकि पुरुषों की पहचान आकाश कुमार और परवेज आलम के रूप में की गई है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल फिलहाल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें