फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में पेट्रोल पंप लूट की साजिश फेल! अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी दबोचे, गिरोह का खुला नेटवर्क

Mon, 08 Dec 2025 10:29 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले की कटहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप लूट की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने चेहरकला पोखर के पास से दो अभियुक्त गौतम कुमार और विवेक कुमार को अवैध देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले की कटहरा थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही दो अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 7 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर समय पर कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप लूट की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


जिले में अपराध पर नियंत्रण और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार गश्त, वाहन जांच और छापेमारी अभियान चल रहे हैं। इसी क्रम में कटहरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हुई। चेहरकला पोखर के पास से दो आरोपियों—गौतम कुमार (पिता: अरविन्द भगत, निवासी चेहरकला) और विवेक कुमार (पिता: योगेन्द्र राय, निवासी दुलारपुर)—को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक अवैध देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन



पढे़ं;  'तेज प्रताप ने मेरे कपड़े फड़वाए और वीडियो बनवाया', पूर्व सहयोगी सौरभ ने लगाए लालू के बेटे पर आरोप

पूछताछ में दोनों ने सत्यम साईं पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाने की बात स्वीकार की। उन्होंने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी बताए, जिनमें शान कुमार उर्फ आदित्य कुमार सोनी, मंजीत कुमार, मोनु कुमार, सोनु कुमार उर्फ सौरभ कुमार, निरज कुमार और आलोक कुमार शामिल हैं। ये सभी कटहरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनके खिलाफ छापेमारी कर रही है।

इस पूरे मामले में कटहरा थाना में कांड संख्या 736/25 (दिनांक: 07.12.2025) दर्ज किया गया है। इस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 111(3) / 313 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a / 26 / 35 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी गौतम कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ कटहरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 736/25, 279/19, 144/22, 557/25, चोरी के आरोप में कांड संख्या 126/22 और बलात्कार के आरोप में कांड संख्या 275/25 सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें