शिकायत दर्ज कराने के बाद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वैशाली जिला के सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में हथियारबंद 10 अपराधियों ने 21 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार अपराधी पहले घर पहुंचते हैं और घर का दरवाजा खोलने के लिए कहते हैं। जब परिवार वाले दरवाजा नहीं खोलते, तो अपराधी बजावेट से खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद घर के सभी सदस्यों को गन पॉइंट पर लेकर लड़की के मुंह को दबाकर अपहरण कर लिया जाता है।