फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 05 May 2025 01:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सड़क दुघर्टना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महुआ-ताजपुर मार्ग स्थित मालपुर गांव के पास रविवार देर रात एक तेज़ रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णबारा गांव निवासी राम लगन राय के 35 वर्षीय पुत्र रबीन राय के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रबीन राय बरडीहा तुर्की गांव के वार्ड संख्या-7 से अपनी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान मालपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पातेपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसा पास के एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसकी मदद से पुलिस ट्रक की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: मासूम छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, समर्थन में उतरे विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रबीन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पेंटिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे के बाद मृतक के घर व ससुराल में मातम का माहौल है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें