फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 16 May 2025 08:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि महिला को मोटरसाइकिल से ठोकर लगने के बाद गंभीर चोट आई थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। चालक की पहचान और मोटरसाइकिल की तलाश जारी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका चानो देवी (फाइल फोटो), पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवारा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
मोटरसाइकिल की ठोकर से घायल हुई थी महिला
जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय चानो देवी, पति राजेंद्र राम, निवासी छतवारा, गुरुवार देर शाम बाजार से लौट रही थीं। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- बचपन का प्यार: बिहार में 60 साल के वकील डॉक्टर की पत्नी को ले भागे; सीनियर सिटिजन के प्यार की यह कहानी पढ़ें
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महुआ थाना अध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि महिला को मोटरसाइकिल से ठोकर लगने के बाद गंभीर चोट आई थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। चालक की पहचान और मोटरसाइकिल की तलाश जारी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: BRC वाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर शिक्षक नासीर निलंबित, पाकिस्तान से था संबंध; जानें
 
परिवार में पसरा मातम, न्याय की मांग
चानो देवी की अचानक और दुखद मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन जहां बेसुध हैं, वहीं गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिजनों ने दोषी मोटरसाइकिल चालक की जल्द गिरफ्तारी और उचित न्याय की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें