फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को कंटेनर ने रौंदा, मौके पर मौत; पिता की भी सड़क हादसे में गई थी जान

Fri, 16 May 2025 04:39 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को कंटेनर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। साथ ही लोगों ने कंटेनर और ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मृतका अलका कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जंदाहा-पटोरी मुख्य मार्ग पर कोचिंग से घर लौट रही एक 17 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के मानिक पट्टी गांव निवासी दिवंगत सरोज राय की पुत्री अलका कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।

विज्ञापन

 
पिता की भी सड़क हादसे में गई थी जान
जानकारी के अनुसार, अलका कुमारी अपने घर से कुछ किलोमीटर दूर जंदाहा में कोचिंग पढ़ने जाती थी। जब वह साइकिल से कोचिंग से लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक बंद कंटेनर ने उसे पीछे से रौंद दिया। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

दर्दनाक संयोग यह है कि अलका के पिता सरोज राय की भी सात वर्ष पूर्व गाजियाबाद में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे ने उस पुराने जख्म को फिर से हरा कर दिया है, जिससे पूरा परिवार एक बार फिर सदमे में है।
विज्ञापन



 
मौके से भाग रहे कंटेनर को ग्रामीणों ने पकड़ा
हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कंटेनर को खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जंदाहा-पटोरी मुख्य मार्ग को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जंदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

 
पुलिस घटना की जांच में जुटी
पुलिस ने गिरफ्तार चालक की पहचान नालंदा जिले के रूपसपुर गांव निवासी किसम राम के पुत्र गिरधारी राम के रूप में की है। जंदाहा थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अलका चार भाई-बहनों में एक थी और परिवार की बड़ी उम्मीद मानी जाती थी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें