फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर से जबरन उठाया और फिर दी हत्या, परिजनों का आरोप; शव रखकर लोगों ने काटा बवाल

Mon, 19 May 2025 03:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: मृतक के भाई ने महुआ थाने में पदस्थापित कुछ चौकीदारों पर शराब माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो आज अखिल की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर मधौल गांव में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शराब माफियाओं ने युवक को घर से जबरन उठाकर हत्या कर दी। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान बिशनपुर मधौल निवासी कामेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र अखिल सिंह उर्फ गंगा (30) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि शराब माफिया चंदन सिंह उर्फ योगी, विकास उर्फ बालाजी और बबलू सिंह ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर अखिल को उसके घर से जबरन उठाया और मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी। परिवार वालों ने बताया कि आरोपितों ने पहले अखिल को अस्पताल में भर्ती कराया और फिर परिजनों को सूचना दी कि वह सड़क हादसे में घायल हो गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने अखिल को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह
परिजनों ने बताया कि दो महीने पहले महुआ थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया था। आरोप है कि ट्रक की जब्ती के पीछे अखिल की भूमिका थी, इसी शक में शराब माफिया उसे लगातार धमकी दे रहे थे। उससे 10 लाख रुपये की क्षति का आरोप लगाकर पैसे की मांग भी की जा रही थी। रविवार को आरोपितों ने अखिल को घर से गाली-गलौज करते हुए जबरन उठाया और कुछ ही देर में उसकी मौत की खबर आ गई। परिजनों का दावा है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


इलाके में बवाल, शव रखकर सड़क जाम
मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने महुआ बाजार में शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को समाप्त कराया।

पढ़ें: नौलखा मंदिर में लूट के बाद गार्ड को किया अधमरा, हथियारबंद बदमाशों ने भय दिखाकर लूट लिए पैसे; जानें    

परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर भी लगाए गंभीर आरोप
मृतक के भाई ने महुआ थाने में पदस्थापित कुछ चौकीदारों पर शराब माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो आज अखिल की जान बच सकती थी।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें