फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: दरवाजे पर बैठे युवक को दौड़ा-दौड़ा कर मारी गोली, अपराधियों की धमकी से दहशत में परिवार

Tue, 11 Mar 2025 04:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali Crime: वैशाली में दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की छानबीन करने अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। नगर थाना क्षेत्र के जढुआ चिकनौटा गांव में दरवाजे पर बैठे युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार अपराधियों की धमकी से सहमा हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आरा तनिष्क शोरूम लूटकांड:आरोपी हिरासत में मोबाइल पर बेधड़क कर रहा था बातचीत, वायरल होने पर पुलिस पर उठे सवाल
 
दो बाइक से पहुंचे थे चार बदमाश
जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बिंदेश्वर राय के 25 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है। घटना उस समय घटी जब विपिन अपने चाचा के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश अचानक मौके पर पहुंचे और विपिन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

 
महिलाओं को धमकी देकर फरार हुए अपराधी
गोली मारने के बाद अपराधियों ने घर की महिलाओं को भी धमकाया और फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime:बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, दहशत में लोग; कई संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया घायल
घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार विपिन को दो गोलियां लगी हैं। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा और नगर थाना की पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंचे। एसपी ने घायल युवक और उसके परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और तत्काल मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
परिवार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
घायल के पिता ने भी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बिल्कुल बेवजह उनके बेटे को निशाना बनाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए, ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं न हों।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें