फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कुख्यात सोना लुटेरा मनीष को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, भागने की कर रहा था कोशिश; वैशाली से दबोचा गया

Thu, 20 Mar 2025 01:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: बुधवार सुबह वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय सोना लुटेरा मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीन राज्यों की पुलिस को चकमा देकर भाग रहे मनीष पर कई ज्वेलरी शॉप लूटने का आरोप था। वह कुख्यात सुबोध सिंह गैंग का सदस्य है और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
विज्ञापन
अपराधी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज थाना क्षेत्र में कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह गैंग के सक्रिय सदस्य मनीष कुमार को बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे लालगंज थाना लाया गया, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा। थाना की चाहरदीवारी फांदने के प्रयास में वह घायल हो गया, लेकिन फिर भी भागने का प्रयास करता रहा। हालांकि, लालगंज पुलिस और एसटीएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

शातिर है अपराधी

विज्ञापन

मनीष कुमार पर कई राज्यों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 23 अगस्त 2023 को उसने सोना लुटेरा सुबोध सिंह गैंग के साथ मिलकर राजस्थान के राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की थी। तभी से बिहार पुलिस उसकी तलाश में थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की और उसे उसके पैतृक गांव वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से गिरफ्तार किया।

पढ़ें: रंगदारी विवाद में फंसे विधायक पति अखिलेश सिंह पर एफआईआर दर्ज, अंगरक्षक निलंबित    

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी थी। इस दौरान मनीष ने बार-बार शौचालय जाने की इच्छा जताई। पुलिस जब उसे शौचालय ले जा रही थी, तभी उसने मौका पाकर थाना की चाहरदीवारी फांदकर भागने की कोशिश की। हालांकि, एसआई विकास कुमार और एसटीएफ टीम की मुस्तैदी से उसे तुरंत पकड़ लिया गया। मनीष कुमार पर बिहार, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने उसे इलाज के बाद दोबारा हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें