फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराया मालवाहक वाहन, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Fri, 25 Jul 2025 01:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र स्थित मुंगराही चौक के पास शुक्रवार सुबह एक मालवाहक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगराही चौक के समीप शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जंदाहा की ओर से आ रहा एक मालवाहक वाहन हाजीपुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय थाना को सूचित किया, जिसके बाद गंगा ब्रिज थाने की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: मानसून सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा, काले कपड़े पर भड़के नीतीश; राबड़ी ने पलटवार किया
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालवाहक वाहन में तीन लोग सवार थे, जिनमें से सभी आगे की सीट पर बैठे हुए थे। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज चुकी है और पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने में जुटी हुई है। गंगा ब्रिज थाने के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि यह एक सड़क दुर्घटना है जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक घायल है। शवों की पहचान के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें