रेलवे ने होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को उनकी यात्रा में कोई असुविधा न हो।
हावड़ा से रक्सौल के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी के रास्ते से गुजरेगी। ट्रेन संख्या 03043 हावड़ा से 8 मार्च को रात 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 4:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03044, रक्सौल से 9 मार्च को शाम 5:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 और 13 मार्च को भी इसी समय सारिणी के अनुसार चलेगी।
सियालदह से गोरखपुर के बीच भी विशेष ट्रेन का संचालन होगा, जो पटना और छपरा के रास्ते से गुजरेगी। ट्रेन संख्या 03132, सियालदह से 8, 10 और 13 मार्च को शाम 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 2:50 बजे पटना रुकेगी और फिर सुबह 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03133, गोरखपुर से 9, 11 और 14 मार्च को दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर पटना होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे सियालदह पहुंचेगी।
कोलकाता से पटना के बीच भी एक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो झाझा, किउल और मोकामा के रास्ते से गुजरेगी। ट्रेन संख्या 03135, कोलकाता से 11 मार्च को रात 11:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03136, पटना से 12 मार्च को दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
इसके अलावा, कोलकाता से जयनगर के बीच भी एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जो बरौनी और समस्तीपुर के रास्ते से गुजरेगी। ट्रेन संख्या 03187, कोलकाता से 7 मार्च को रात 11:55 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:50 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03188, जयनगर से 8 मार्च को दोपहर 3:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
हावड़ा से जयपुर के लिए भी एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जो पटना और प्रयागराज के रास्ते से गुजरेगी। ट्रेन संख्या 03007, हावड़ा से 9 और 16 मार्च को शाम 6:00 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03008, जयपुर से 11 और 18 मार्च को सुबह 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
अमृतसर से कटिहार के लिए रेलवे की वन-वे होली स्पेशल ट्रेन
होली त्योहार के मद्देनज़र यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अमृतसर से कटिहार (वाया शाहपुर पटोरी) के लिए एक विशेष वन-वे होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04680 (अमृतसर - कटिहार) होली स्पेशल ट्रेन 7 मार्च 2025 को रात 20:10 बजे अमृतसर जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 10:30 बजे कटिहार जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सहरसा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी।