फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मदद के नाम पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Thu, 06 Mar 2025 05:27 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर पुलिस ने दोस्त बनाकर लूटपाट करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार कारतूस और लूट में इस्तेमाल अन्य चीज को जब्त किया है।
विज्ञापन
दोस्त बनकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन शातिर बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो अपराधी भागने में सफल रहे, जबकि तीन आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा गया। फरार अपराधियों की तलाश जारी है। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों की पहचान
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान औराई थाना क्षेत्र के बेदौल ओपी निवासी कृष्ण कुमार और सुमित कुमार, तथा जीवाजोर गांव निवासी कारण कुमार के रूप में हुई है।

इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में पता चला कि ये बदमाश देर रात सड़क किनारे रुककर राहगीरों का इंतजार करते थे। पहले वे यात्रियों से दोस्ती बढ़ाते और भरोसा जमाने की कोशिश करते, फिर सुनसान जगह पर लूटपाट को अंजाम देते थे। यह एक नया गिरोह बन रहा था, जिसके तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरोह के बाकी सदस्यों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र में देर रात यात्रियों और राहगीरों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ रही थीं। पुलिस को इस गिरोह की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब फरार दो आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से हथियारों के अलावा लूटपाट में इस्तेमाल की जाने वाली अन्य सामग्रियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें