फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अपहरण की खबर का खेल बेनकाब; मोतिहारी के युवक को साइबर पुलिस ने ढूंढ़ निकाला, गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 04:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में बिहार की छवि खराब करने और लोगों के बीच दहशत फैलाने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक स्क्रिप्टेड वीडियो को लड़की के अपहरण की घटना बताकर सोशल मीडिया पर इस तरह प्रचारित किया गया।
विज्ञापन
मोतिहारी के युवक को फर्जी खबर फैलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद भी चेतावनी दे चुके हैं कि फर्जी खबर या वीडियो प्रसारित-प्रचारित करने वालों पर सख्ती होगी। अब उस सख्ती का सबूत भी सामने आ गया है, जब लड़की के अपहरण की जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले की तेजी से जांच की गई। लड़की के अपहरण की घटना बताकर सोशल मीडिया पर जंगलराज की वापसी की बात प्रचारित की जा रही थी। अब साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई की जांच में इस दावे की परतें खुल गईं। जांच में अपहरण की घटना की पुष्टि नहीं हुई। भ्रामक खबर को फेसबुक पर प्रसारित करने के मामले में मोतिहारी निवासी मनीष कुमार दास की भूमिका सामने आई है। पुलिस संबंधित सोशल मीडिया आईडी चलाने वाले की पूरी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


आईपीआरडी ने जांच कराई, बंगाल की आईडी से बना था पोस्ट
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के माध्यम से एक पोस्ट साइबर इकाई के संज्ञान में आई थी। इसमें एक लड़की के अपहरण का वीडियो साझा कर बिहार में जंगलराज लौटने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का दावा किया गया था। पोस्ट के जरिए राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे थे। साइबर इकाई ने जब वायरल वीडियो की तह तक जांच की तो पता चला कि इसका मूल स्रोत इंस्टाग्राम की यूजर आईडी 'isa007stunt' है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस अकाउंट का संचालक पश्चिम बंगाल का निवासी है। जांच एजेंसी ने प्रथम दृष्टया वीडियो को स्क्रिप्टेड यानी पूर्व नियोजित करार दिया है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस अकाउंट से पहले भी इसी तरह के कई वीडियो और पोस्ट प्रसारित किए जाने की जानकारी मिली है।

भ्रामक समाचार प्रसारित किया मोतिहारी निवासी ने

जांच में सामने आया कि मूल वीडियो को उसके वास्तविक संदर्भ से हटाकर गलत विवरण के साथ साझा किया गया और उसे बिहार में लड़की के अपहरण की कथित घटना से जोड़ दिया गया। वीडियो की वास्तविक विषयवस्तु से अलग कहानी गढ़कर उसे सनसनीखेज तरीके से पेश किया गया। साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई ने साफ किया है कि पोस्ट में किए गए अपहरण के दावे की कोई तथ्यात्मक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मोतिहारी निवासी मनीष कुमार दास के फेसबुक अकाउंट से भ्रामक समाचार प्रसारित किए जाने के मामले में संबंधित सोशल मीडिया आईडी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें