फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali News: कुएं में उतराता मिला किशोर का शव, 24 घंटे से था लापता; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

Thu, 19 Sep 2024 03:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली के रहीमपुर गांव में एक किशोर का शव कुएं में उतराता हुआ मिला है। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। जिसके बाद उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
लोगों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में पिछले 24 घंटे से लापता किशोर का शव गांव के कुएं से पुलिस ने बरामद किया है। मृतक किशोर की पहचान रहीमपुर गांव निवासी अशोक सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभिषेक पिछले 24 घंटे से लापता था। जब स्थानीय लोगों की नजर कुएं में उपलते शव पर पड़ी तो गांव में बात आग की तरह फैल गई। आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकालकर शव को हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग के रहीमपुर चौक के पास रखकर जाम कर दिया।

पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में मृतक किशोर के पिता अशोक सिंह ने बताया कि मेरे पुत्र पर चोरी का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों के द्वारा हत्या शव को कुएं में फेंका गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें