फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के क्षेत्र में हादसा, नाव पलटने से किशोरी की मौत; परिजनों में कोहराम

Thu, 19 Sep 2024 06:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के क्षेत्र बड़ा हादसा हो गया। यहां बाढ़ के पानी में जुगार वाली नाव पलटने से एक किशोरी की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
नाव पलटने से किशोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव का है। जहां देशी जुगाड़ वाली नाव से किराना दुकान से सामान खरीदने जा रही एक किशोरी की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मौत के बाद कोहराम मच गया।

विज्ञापन


उक्त हादसे में स्थानीय लोगों ने दो महिला और एक किशोरी को डूबने से बचा लिया गया है। मृतका बिदुपुर थाना क्षेत्र के माईल गांव निवासी लालबाबू राय की 16 वर्षीय पुत्री सुशीला कुमारी बताई गई है। सुशीला कुमारी करीब एक महीना पहले अपने बहन के घर जगदीशपुर गांव आई थी, जबकि स्थानीय लोगों ने मीना देवी चंचला देवी एवं रिचा कुमारी को बचा लिया।

घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुशीला दो महिला और एक लड़की के साथ जुगाड़ वाला नाव पर सवार होकर बगल के किराना दुकान से सामान लाने जा रही थी। इसी दौरान गहरे पानी में नाव पलट गया। इसके बाद चारों डूबने लगे। घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दो महिला और एक किशोरी को बचा लिया, जबकि एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें