फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पंचायत बनी तालिबान! प्रेम प्रसंग का खुलासा होते ही प्रेमी का सिर मुंडवाया, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 17 Aug 2025 07:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली

सार

वैशाली जिले के चांदपुरा थाना क्षेत्र में पंचायत ने प्रेम प्रसंग मामले में तालिबानी फैसला सुनाया। रसूलपुर गांव निवासी माला देवी (पांच बच्चों की मां) अपने प्रेमी रंजन राय के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं।
 
विज्ञापन
आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर गांव वालों ने प्रेमी का सिर मुंडवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के चांदपुरा थाना क्षेत्र में एक पंचायत ने प्रेम प्रसंग के मामले में तालिबानी फैसला सुनाया। रसूलपुर गांव निवासी उमेश पासवान की पत्नी माला देवी (पांच बच्चों की मां) अपने प्रेमी रंजन राय (वभनगांवा गांव निवासी) के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं। इसके बाद पंचायत ने प्रेमी का सिर मुंडवा दिया और दोनों के हाथ-पैर बांध दिए।
विज्ञापन


घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे की है, जब माला देवी का छोटा बेटा नींद से जागा और मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसके शोर मचाने पर परिवार और गांव वाले जुट गए और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई और तालिबानी फरमान सुनाया। करीब रात दो बजे दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।


ये भी पढ़ें: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की पूछताछ में रंजन राय ने स्वीकार किया कि उसका माला देवी के साथ पिछले दो साल से संबंध चल रहा था। वहीं महिला ने पुलिस को बताया कि उसने रंजन राय से रुपये लिए थे और वह रुपये लेने घर आया था। चांदपुरा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें