फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति व ससुराल पक्ष फरार, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 26 Aug 2025 01:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बखरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अनीशा कुमारी के रूप में हुई है। उसका शव कमरे से बरामद हुआ, जबकि पति और ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार पाए गए।
 
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरा गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अनीशा कुमारी के रूप में हुई है। उसका शव घर के कमरे से बरामद हुआ। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पति सहित घर के सदस्य मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया है।
विज्ञापन


मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पिता ने बताया कि अनीशा की शादी छह वर्ष पूर्व लखन पासवान से हुई थी। विवाह के समय दहेज भी दिया गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को ससुराल पक्ष ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर मायके वालों को बुलाया। लेकिन घर पहुंचने पर सभी लोग फरार मिले और अनीशा का शव कमरे में पड़ा था, जिसका चेहरा ढका हुआ था। इससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई। अनीशा के दो छोटे बच्चे हैं—तीन साल की बेटी और छह माह का बेटा।

पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी

सरैया थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें