फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चंद मिनटों में राख हो गए 125 से अधिक घर, तेज हवा के साथ भड़की आग ने छीना गरीबों का आशियाना

Fri, 10 Apr 2026 09:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण

सार

Bihar: पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड के मुसहर टोली में लगी भीषण आग ने कुछ ही समय में 125 से अधिक घरों को जलाकर तबाह कर दिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ और कई परिवार बेघर हो गए।  
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 4 एवं 5 स्थित मुसहर टोली गांव में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने या अपने सामान को सुरक्षित निकालने का भी मौका नहीं मिल पाया।

विज्ञापन


तेज हवा ने भड़काई आग
देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे टोले को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण आग और अधिक भड़क गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। कुछ ही समय में आग ने एक के बाद एक कई घरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

विज्ञापन

दर्जनों मवेशियों की मौके पर हुई मौत
इस भीषण अग्निकांड में 125 से अधिक घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। वहीं, दर्जनों मवेशी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से गांव के कई परिवारों का सब कुछ बर्बाद हो गया है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।


दमकल विभागों को करना पड़ा चुनौतियों का सामना
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, तेज हवा और लगातार फैलती लपटों के कारण आग पर काबू पाना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। काफी देर की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर आंशिक रूप से नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन




नुकसान का आकलन कर रही प्रशासन की टीम
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा किसी चूल्हे या शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हो सकता है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: दानापुर मंडल में बड़ा रेल ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस

परिवारों के सामने रहने और खाने की समस्या
इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने और खाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके और वे फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें