Bihar: बताया जा रहा है कि कोविड आईसीयू वार्ड में करीब दो दर्जन वेंटिलेटर लगाए गए हैं। इनमें से तीन वेंटिलेटरों के सर्किट बोर्ड गायब पाए गए हैं। इन बोर्डों की कीमत प्रति यूनिट लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर चिंता बढ़ रही है। इस बीच उत्तर बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के कोविड आईसीयू वार्ड में लगे वेंटिलेटरों के तीन मेन सर्किट बोर्ड रहस्यमय ढंग से गायब हो गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और अब जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
मीडिया से मिली प्रशासन को जानकारी
कोविड वार्ड के तीन वेंटिलेटर प्रभावित
श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड आईसीयू वार्ड में करीब दो दर्जन वेंटिलेटर लगाए गए हैं। इनमें से तीन वेंटिलेटरों के सर्किट बोर्ड गायब पाए गए हैं। इन बोर्डों की कीमत प्रति यूनिट लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। वेंटिलेटर का मेन सर्किट बोर्ड उसका सबसे अहम हिस्सा होता है, जिसके बिना मशीन काम नहीं करती। इस कारण आईसीयू में मरीजों की जान को जोखिम में डालने वाली स्थिति बन गई है।
तकनीकी जानकारी रखने वाले व्यक्ति पर शक
पुलिस को अब तक नहीं दी गई शिकायत
इस मामले की जानकारी मिलने के कई घंटे बीत चुके हैं, बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन की ओर से स्थानीय पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यह रवैया अस्पताल प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है। चोरी या लापरवाही की इस घटना को लेकर अगर समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होंगी, बल्कि अपराधियों का मनोबल भी बढ़ेगा।
सुपरिंटेंडेंट ने दी सफाई, जांच का भरोसा
अस्पताल की सुपरिंटेंडेंट डा. कुमारी विभा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि कोविड वार्ड में लगे तीन वेंटिलेटरों के सर्किट बोर्ड गायब पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में वार्ड में तैनात कर्मचारियों, मेंटेनेंस एजेंसी और प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। सुपरिंटेंडेंट ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के निर्देश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल