फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खाना खिलाकर पति को सुलाया, फिर बेटों से सिर कलम करा दिया; पत्नी की खौफनाक साजिश का कैसे हुआ खुलासा?

Sun, 11 Jan 2026 09:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में दूसरी पत्नी अनिता देवी ने पैसों और पारिवारिक विवाद में सौतेले बेटों के साथ मिलकर पति फेकन पासवान की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में साजिश का खुलासा हुआ और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया।
विज्ञापन
सीतामढ़ी पति हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र से सामने आई यह घटना महज एक हत्या नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्तों में उपजे अविश्वास, तनाव और हिंसा की भयावह तस्वीर है। जिस घर में परिवार रहता था, उसी घर में एक रात सोते हुए व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि परिवार के भीतर रची गई साजिश का नतीजा थी।

विज्ञापन

 
मुख्य आरोपी ने किया अपराध स्वीकार
मामले की मुख्य आरोपी अनिता देवी (39) ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अनिता की पहली शादी करीब 25 वर्ष पूर्व राजेन्द्र ठाकुर से हुई थी, जिनसे उसे एक बेटी और दो बेटे हुए। पहले पति के बीमार पड़ने के बाद परिवार की जिम्मेदारी अनिता पर आ गई और इसी दौरान उसकी मुलाकात फेकन पासवान से हुई। दोनों के बीच संबंध बने और करीब 15 वर्ष पहले कोर्ट मैरिज कर ली गई, जबकि दोनों पहले से विवाहित थे।
 
शक, विवाद और पैसों ने बिगाड़े हालात
समय के साथ यह रिश्ता तनावपूर्ण होता चला गया। अनिता ने पुलिस को बताया कि फेकन पासवान पर गांव की कई महिलाओं से अवैध संबंध रखने के आरोप थे, जिसको लेकर घर में लगातार विवाद होता था। इसी बीच पैसों को लेकर भी तनाव बढ़ गया। अनिता के बड़े बेटे के व्यवसाय के लिए फेकन ने लगभग 3.25 लाख रुपये दिए थे। कुछ रकम लौटाई गई, लेकिन फेकन ब्याज के साथ पूरी राशि एकमुश्त मांगने लगा। इसको लेकर मारपीट और धमकी की घटनाएं भी सामने आईं।
विज्ञापन

 
हत्या की साजिश और वारदात की रात
पुलिस के मुताबिक, 30 दिसंबर की रात अनिता ने फेकन पासवान को खाना खिलाकर सुला दिया। देर रात उसके दोनों बेटे घर पहुंचे। पहले से तेज करवाई गई दबिया अनिता ने बेटों को सौंपते हुए हत्या का संकेत दिया। इसके बाद दोनों बेटों ने सोते हुए फेकन पासवान की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें- Bihar Crime: युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शराब पिलाकर रात भर बरपाया कहर; एक गिरफ्तार
 
शव ठिकाने लगाने की कोशिश
हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर बाइक से एनएच किनारे फेंक दिया गया, जबकि सिर को अलग स्थान पर छिपा दिया गया, ताकि पहचान न हो सके। इस क्रूर वारदात के बाद अनिता ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए कहानी गढ़ी और दावा किया कि फेकन रात में फोन पर बात करते हुए घर से निकला था।
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में खुली साजिश की परतें
जब बिना सिर का शव बरामद हुआ, तब अनिता भीड़ के साथ रोती-बिलखती नजर आई और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। हालांकि पुलिस की सख्त पूछताछ में वह टूट गई और पूरी साजिश का खुलासा हो गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दबिया भी बरामद कर ली गई है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें