फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालात में गर्भवती नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 11 Jan 2026 09:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में गर्भवती नवविवाहिता प्रिया कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस आत्महत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में एक गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने इसे हत्या करार देते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
मृतका की पहचान 21 वर्षीय प्रिया कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी करीब 20 माह पूर्व मनियारी थाना क्षेत्र के करे मकसूदपुर वार्ड 13 निवासी सन्नी कुमार पासवान से हुई थी। परिजनों के अनुसार, प्रिया गर्भवती थी और वह नौ माह के बच्चे की मां भी थी। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।
 
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से प्रिया को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा था। परिजनों का कहना है कि हाल ही में प्रिया का पति एक दूसरी शादीशुदा महिला के साथ फरार हो गया था और उसने उससे शादी भी कर ली थी। जब प्रिया ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। परिजनों का आरोप है कि इसी कारण ससुराल वालों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शराब पिलाकर रात भर बरपाया कहर; एक गिरफ्तार
 
मनियारी थाना पुलिस के अनुसार महिला का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

 
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें