फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में बेखौफ बदमाश! दिनदहाड़े शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपटी, इलाके में मचा हड़कंप

Tue, 18 Aug 2026 07:50 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी के बाईपास बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े एक शिक्षिका से 2 भर सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने नगर थाने में शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े एक शिक्षिका से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। घटना बाईपास बस स्टैंड के पास की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका को निशाना बनाकर उनके गले से करीब दो भर की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, लगातार सामने आ रही छिनतई की घटनाओं से स्थानीय लोगों और कामकाजी महिलाओं में दहशत का माहौल है।

बाईपास बस स्टैंड के पास बदमाशों ने बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अनामिका कुमारी सीतामढ़ी शहर के चकमहिला स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह दोपहर करीब 3 बजे किसी जरूरी काम से बाहर निकली थीं और वापस अपने स्कूल की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान बाईपास बस स्टैंड के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।

विज्ञापन

आरोप है कि बदमाशों ने झपट्टा मारकर शिक्षिका के गले से करीब दो भर की सोने की चेन छीन ली। घटना इतनी अचानक हुई कि शिक्षिका जब तक कुछ समझ पातीं और शोर मचातीं, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।

शिक्षिका ने नगर थाने में दर्ज कराई शिकायत

चेन स्नैचिंग की घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच और आरोपियों की पहचान की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता के अनुसार, वारदात के बाद काफी देर तक स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी नहीं थी। पुलिस की ओर से कहा गया है कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

चेन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं से लोगों में डर

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीतामढ़ी शहर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से चेन स्नैचिंग और झपटमारी की घटनाएं बढ़ी हैं। दिनदहाड़े हो रही ऐसी वारदातों के कारण आम लोगों के साथ-साथ कामकाजी महिलाओं में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और व्यस्त इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्ती व्यवस्था प्रभावी नहीं होने के कारण बदमाशों के हौसले बढ़ रहे हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा सकती है। अब देखना होगा कि नगर थाना पुलिस इस चेन स्नैचिंग मामले में आरोपियों तक कब पहुंचती है और शिक्षिका की छीनी गई चेन बरामद हो पाती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें