फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटी सीता और दामाद हनुमान हत्या के मुख्य आरोपी, मरने वाले का नाम राम विवेक; क्यों थी 18 साल से दुश्मनी

Sun, 14 Jan 2024 12:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Sitamarhi : माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिले में मर्डर की एक खबर आज चर्चा में है। मरने वाले का नाम राम विवेक था। इस केस में उसकी बेटी सीता और दामाद हनुमान को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इन नामों के कारण भी यह केस चर्चा में है।
विज्ञापन
मृतक की सौतेली सास को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में जमीनी विवाद को लेकर रिटायर्ड फौजी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मृतक की सौतेली सास सुनीता देवी और विश्वनाथपुर निवासी गुड्डू यादव को जेल भेज दिया गया है। इन दोनों से पुलिस लगातार दो दिनों से पूछताछ कर रही थी। हालांकि मृतक की बेटी सीता और दामाद हनुमान का भी मुख्य आरोपियों में नाम शामिल है। वहीं, सौतेली सास द्वारा जमीन विवाद व हत्याकांड सहित कई अहम जानकारी पुलिस को दिए जाने की चर्चा है। हालांकि पुलिस इसे गुप्त रखकर छापेमारी कर रही है। फिलहाल मामले को उजागर नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

 
सीतामढ़ी जिले की इस घटना में मृतक का नाम राम से शुरू होने और मुख्य आरोपी बेटी सीता और दामाद हनुमान के होने की चर्चा खूब हो रही है। इस मामले को लेकर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि घटना में शामिल शूटर व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

घर से बुलाकर मारी गई थी गोली
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक हनुमान यादव और उनके ससुर से 18 सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सात दिसंबर 2015 को चकमहिला निवासी रिटायर्ड फौजी राम विवेक प्रसाद यादव को फोन कर घर से बाहर बुलाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इसमें मृतक की दूसरी पत्नी सुनीता के बयान पर दामाद हनुमान यादव, बेटी सीता यादव को मुख्य आरोपी बनाते हुए नामजद आरोपी बनाया गया था। 
विज्ञापन

 
जमीन बेचने को लेकर हुई हत्या
जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड फौजी राम विवेक यादव की काफी जमीन उनकी दूसरी पत्नी द्वारा बेच दी गई थी। वहीं, बची हुई जमीन जेल से बाहर आए रिटायर्ड फौजी के बेटी और दामाद बेचने की फिराक में थे। इसको लेकर उसकी हत्या करवा दी गई।

पुलिस के अनुसार, घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस रिटायर्ड फौजी की बिकी हुई जमीन और बची हुई जमीन को लेकर हुए विवादों को भी खंगाल रही है। ताकि मामले में शामिल एक भी दोषी पुलिस कार्रवाई से बच न पाए। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है और अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें