फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सीतामढ़ी में 25 हजार का इनामी बदमाश डबला गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Sun, 04 Oct 2026 03:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी में नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी और टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल डबला को सोनापट्टी से गिरफ्तार किया। पुलिस उससे आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों और आपराधिक मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस और बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश डबला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शहर के घने व्यावसायिक इलाके सोनापट्टी स्थित रतन चौक वाली गली से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, डबला लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसके खिलाफ जिले में कई संगीन आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का आरोप है। लगातार फरार रहने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण जिला पुलिस प्रशासन ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही उसे जिले के प्रमुख वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल किया गया था।

विज्ञापन


पढे़ं: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डबला शहर के सोनापट्टी इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रतन चौक वाली गली की घेराबंदी की। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे नगर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों और हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं में उसकी संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश डबला जिला पुलिस के लिए वांछित था। बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त रणनीति और त्वरित कार्रवाई के कारण उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसके आपराधिक इतिहास से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस जल्द ही प्रेस वार्ता कर मामले की विस्तृत जानकारी देगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें