फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चपरासी के घर शादी समारोह में पहुंचे डीएम, देखते ही खुश हुए लोग; बिखेरा सुर तो बजी तालियां

Mon, 01 Dec 2025 07:57 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने चपरासी के घर आयोजित शादी समारोह में न सिर्फ पहुंचे, बल्कि मंच पर जाकर मशहूर गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया। उनकी सादगी और आत्मीयता की इस मिसाल की पूरे जिले में चर्चा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रिची पांडे मंच पर अपनी प्रस्तुति देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में जिलाधिकारी रिची पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने चपरासी के घर आयोजित शादी समारोह में शिरकत करते दिखाई दे रहे हैं। सादगी और आत्मीयता से भरे इस दृश्य ने लोगों का दिल जीत लिया है। प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ सुरों के प्रति प्रेम के लिए प्रसिद्ध डीएम पांडे ने समारोह में पहुंचकर न सिर्फ परिवार को आशीर्वाद दिया, बल्कि लोगों की फरमाइश पर मंच पर गाना भी गाया।

विज्ञापन


भीड़ की जिद के बाद वे मुस्कुराते हुए मंच पर पहुंचे
समारोह में पहले से संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान लोगों ने डीएम से गीत सुनाने का आग्रह किया। भीड़ की जिद के बाद वे मुस्कुराते हुए मंच पर पहुंचे और माइक थामकर मशहूर गीत “हो आज मौसम बड़ा बेईमान है…” गाना शुरू किया। उनकी आवाज़ गूंजते ही पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। लोग वीडियो बनाने लगे और बच्चे-बुजुर्ग सभी मंच के पास उमड़ पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग उनकी गायकी के साथ उनसे जुड़े मानवीय पहलू की भी सराहना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dr. Prem Kumar : बिहार विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. प्रेम कुमार किस वर्ग से हैं? जानें, चुनाव से पहले क्या कहा था

विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान और बराबरी का संदेश दिया

वीडियो केवल उनके गायन की वजह से चर्चा में नहीं है, बल्कि इसलिए भी कि उन्होंने अपने चपरासी के घर जाकर सम्मान और बराबरी का संदेश दिया है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि किसी आईएएस अधिकारी को इस तरह सहजता से कर्मचारी के घर जाकर खुशी के पल में शामिल होते देखना अत्यंत दुर्लभ है। डीएम पांडे की इस पहल ने लोगों के बीच उनके प्रति सम्मान और बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें