फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी के बराही गांव में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Thu, 25 Dec 2025 02:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव में बुधवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग ने गृहस्वामी राज किशोर साह का घर पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही गांव में बुधवार की देर रात अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गृहस्वामी राज किशोर साह का घर पूरी तरह अपनी चपेट में आ गया। घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान और दो थ्रेसर मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात घर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी सामान बाहर नहीं निकाला जा सका। तेज हवा के कारण आग फैलने का खतरा और बढ़ गया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने-अपने घरों की सुरक्षा में जुट गए।


पढ़ें: समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

 

घटना की सूचना मिलते ही परिहार थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने बताया कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती, तो आग आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। ग्रामीणों ने बाल्टी और पानी के सहारे आग बुझाने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। परिहार थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बराही गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और लोग आग से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें