फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल; इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे थे दोनों छात्र

Wed, 07 Feb 2024 02:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi Hindi News: स्थानीय लोगों ने बताया कि डुमरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बरियारपुर की तरफ से आ रही बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक बुरी तरह से गाड़ी के चपेट में आ गया, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी शहर के भैरव कोठी के पास एनएच-77 पर बीते दिन मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, इस हादसे में बाइक सवार इंटर के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक बाइक से उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
परीक्षा देकर लौट रहे थे दोनों छात्र
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गाढ़ा ब्रह्म स्थान निवासी हीरालाल साह के बेटे शिवम कुमार के रूप में की गई है। वहीं, घायल युवक मृतक का ही चचेरा भाई अभिषेक कुमार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डुमरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बरियारपुर की तरफ से आ रही बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक बुरी तरह से गाड़ी के चपेट में आ गया, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक झटके से सड़क के दूसरी ओर चला गया, परंतु उसकी जान बच गई। जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।
 
इसी दौरान रास्ते में यह घटना हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर 112 पुलिस टीम ने पहुंचकर भीड़ को हटाया। वहीं, जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि युवक इंटर की फाइनल परीक्षा देने गया था। लौटने के दौरान उसकी हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें