फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: राज्यसभा वोटिंग से दूरी का ‘इनाम’, विधानसभा समिति में RJD विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 31 Mar 2026 04:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Politics: बिहार विधानसभा की 19 समितियों के गठन में राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे राजद विधायक फैसल रहमान को अहम समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। नई समिति का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव के साथ विधायक फैसल रहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक संदेश देखने को मिला है। बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें कई ऐसे चेहरों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को फायदा पहुंचाया था।

विज्ञापन


संकल्प समिति का बनाया गया अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। सबसे ज्यादा चर्चा राजद विधायक फैसल रहमान को लेकर हो रही है। ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान को गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो उन्हें भाजपा कोटे से यह जिम्मेदारी दी गई है। 

राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से थे गायब
गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान फैसल रहमान वोटिंग में शामिल नहीं हुए थे। उस वक्त उन्होंने अपनी मां की गंभीर बीमारी का हवाला दिया था। उन्होंने बताया था कि अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली जाना पड़ा, जिससे वे मतदान में भाग नहीं ले सके। अब रहमान को विधानसभा समिति में अध्यक्ष बनाना बड़ा सियासी संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


31 मार्च 2027 तक रहेगा कार्यकाल
बता दें कि इन सभी समितियों का गठन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है, जिनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा। नियम समिति के अध्यक्ष स्वयं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार होंगे। इस समिति में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, नौ की मौत; पीएम मोदी और सीएम की तरफ से मुआवजों का एलान
विज्ञापन


सामान्य प्रयोजन समिति का भी गठन   
इसके अलावा सामान्य प्रयोजन समिति का गठन भी इन्हीं नेताओं के साथ किया गया है, जिसमें अध्यक्ष के रूप में स्पीकर और सदस्य के रूप में दोनों उपमुख्यमंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री शामिल रहेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले ने बिहार की सियासत में नए समीकरणों और अंदरूनी रणनीतियों की चर्चा को और तेज कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें