फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Political: एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद ने नामांकन किया दाखिल, राजद उम्मीदवार रितु जायसवाल से होगा मुकाबला

Mon, 29 Apr 2024 12:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Bihar Political: शिवहर लोकसभा से एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद अपना नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल के यहां पहुंची है। जहां उनके साथ छोटे पुत्र अंशुमन आनंद पुत्री सुरभी आनंद भी नामांकन के दौरान समाहरणालय में मौजूद रही।
विज्ञापन
लवली आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर लोकसभा से एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद अपना ने अपना नामांकन दाखिल किया। जेडीयू उम्मीदवार लवली आनंद अपने काफिले के साथ शिवहर से निकली, जो नयागांव के रास्ते मधुबन पकड़ीदयाल होते हुए मोतिहारी पहुंची। बता दें कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में पूर्वी चंपारण जिला का मधुबन, चिरैया और ढाका विधानसभा क्षेत्र के अलावा शिवहर समेत सीतामढ़ी जिले का बेलसंड एवं रीगा विधानसभा क्षेत्र पड़ता है। शिवहर लोकसभा क्षेत्र में पहली बार दो महिलाओं के बीच आमने-सामने की टक्कर है। शिवहर लोकसभा क्षेत्र में एनडीए के तरफ से जदयू की लवली आनंद का सीधा मुकाबला महागठबंधन से राजद की उम्मीदवार रितु जायसवाल से है।

विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने के बाद जदयू उम्मीदवार लवली आनंद ने कहा कि शिवहर में कोई लड़ाई नहीं है। शिवहर की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। वहीं बाहुबली वाले बयान पर उन्होंने कहा कि कि आनंद मोहन जी कलम के सिपाही है। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी है। वैसे कौन क्या कह रहा है, यह सुनने का समय कहां है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें