हाजीपुर में राजद उम्मीदवार शिवचंद्र राम साइकिल पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां पर महुआ विधायक मुकेश रोशन भी साथ में उनके मौजूद रहे। इसके साथ ही भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल होने के बाद महागठबंधन के नेताओं के द्वारा जनसभा को संबोधित भी किया जाएगा। जिसमें बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश साहनी शुभई भोला राय उच्च विद्यालय के ग्राउंड में कार्यकर्ताओं संबोधित करेंगे। नामांकन कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से नामांकन को लेकर भारी संख्या में समाणालय के आसपास पुलिस बल की तैनाती कि गई है।
वहीं जगह-जगह पर वीडियोग्राफी जिला प्रशासन की ओर से कराई जा रही है। तो मजिस्ट्रेट की भी तैयारी की गई है। जिला प्रशासन की ओर से हाजीपुर शहर में बड़े वाहन के प्रवेश पर भी रोक लगाया गया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलाया जा सके।