फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: गया से नागपुर और रक्सौल से उधना के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, लिस्ट देख लें

Fri, 09 May 2025 07:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Special Trains Running: गया से नागपुर और रक्सौल से उधना के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में और दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 01203/01204 नागपुर-गया-नागपुर स्पेशल (सासाराम-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते)
गाड़ी संख्या 01203 नागपुर-गया स्पेशल 10 मई, 2025 को नागपुर से 15.40 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे डीडीयू, 16.02 बजे भभुआ रोड, 16.40 बजे सासाराम, 18.10 बजे डेहरी ऑन सोन रुकते हए 20.30 गया पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 01204 गया-नागपुर स्पेशल 13 मई, 2025 मंगलवार को गया से 23.45 बजे खुलकर बुधवार को 01.15 बजे डेहरी ऑन सोन, 01.33 बजे सासाराम, 02.10 बजे भभुआ रोड एवं 03.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को 00.45 बजे नागपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट के 6 खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित, काठमांडू में आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 05559/05560 रक्सौल-उधना-रक्सौल स्पेशल (नरकटियागंज-गोरखपुर-लखनऊ के रास्ते)
गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 17 मई से 26 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को रक्सौल से 05.30 बजे खुलकर 05.53 बजे सिकटा, 06.20 बजे नरकटियागंज, 07.00 बजे बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रविवार को 12.35 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल 18 मई से 27 जुलाई 2025 तक प्रत्येक रविवार को उधना से 15.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 22.20 बजे बगहा, 22.55 बजे नरकटियागंज एवं 23.20 बजे सिकटा तथा मंगलवार को 00.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें