आगामी 16 से 19 मई 2025 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने वाली 11वीं माउंट एवरेस्ट कराटे चैंपियनशिप के लिए भारत के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ। यह चयन ट्रायल इंडिया जेन डू शीन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में मालीघाट स्थित रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस क्लब में किया है।
आपको बता दें कि इस ट्रायल में लगभग 60 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और यह चयन इंडिया जेन डू शीन कराटे फेडरेशन के चेयरपर्सन शिहान ई. राहुल कुमार श्रीवास्तव सचिव सेंडाई शिल्पी सोनम कोच सेंडाई सूरज पंडित के देखरेख में संपन्न हुआ। शिहान ई राहुल श्रीवास्तव भारतीय टीम के मुख्य कोच बनकर नेपाल जाएंगे। उम्मीद है इनके नेतृत्व में भारतीय टीम उम्दा प्रदर्शन करेगी और भारतीय तिरंगा फिर से इस बार नेपाल में लहराएगी।
यह भी पढ़ें: मस्जिद में गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत की सेना जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो
सभी चयनित खिलाड़ियों को सेलेक्शन लेटर को इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के सचिव शेंडाई शिल्पी सोनम के द्वारा दिया गया। वहीं, खिलाड़ी के नेपाल में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ी में खास उत्साह भी देखने को मिल रहा है। चयनित होने वाले खिलाड़ी में तीन मुजफ्फरपुर जिले के दो वैशाली जिले के और एक शिवहर जिले के खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़ें: गाड़ियों के फैंसी नंबर लेने में पटना सबसे आगे, 700 लोगों ने च्वाइस नंबर के लिए खर्च किए 9.74 करोड़
भारतीय टीम में शामिल कराटे खिलाड़ी
1. परिधि प्रिया - कैडेट -55 किग्रा मुजफ्फरपुर जिला
2. अंकित सिन्हा - सब जूनियर -40 किग्रा. मुजफ्फरपुर
3. अकाश राजा - सब जूनियर - 30 किग्रा. वैशाली जिला
4. वंश कुमार - सबजूनियर - 45 किग्रा. शिवहर जिला
5. सौरभ कुमार - कैडेट - 50 किग्रा. वैशाली जिला
6. नितिन कुमार - यूथ - 65 किग्रा. मुजफ्फरपुर