सार
Railway: मार्ग परिवर्तन के चलते इन ट्रेनों का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, मसकनवा और गौर जैसे स्टेशनों पर नहीं होगा। इसके अलावा, आनन्द विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 150 मिनट और कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 120 मिनट विलंब से चलेगी।
गोरखपुर-गोण्डा रेल खंड पर गोविन्दनगर-टिनिच-गौर-बभनान के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशन के लिए नॉन इंटरलॉक कार्य किए जाने के कारण 18 अगस्त 2025 को ब्लॉक दिया जाएगा। इस कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होंगे, कुछ रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों का अस्थायी रूप से ठहराव बभनान व गौर स्टेशनों पर नहीं होगा।
रेलवे के मुताबिक, लखनऊ जंक्शन और पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली 15034/15033 लखनऊ-पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस 19 अगस्त को रद्द रहेगी। दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति, मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार सप्तक्रांति, गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, गोमतीनगर-कामाख्या, आनन्द विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति, आनन्द विहार-रक्सौल सत्याग्रह, अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा मार्ग के स्थान पर गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा मार्ग से चलेंगी।
पढ़ें: हत्याकांड के आरोपी से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा
मार्ग परिवर्तन के चलते इन ट्रेनों का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, मसकनवा और गौर जैसे स्टेशनों पर नहीं होगा। इसके अलावा, आनन्द विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 150 मिनट और कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 120 मिनट विलंब से चलेगी, जबकि अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
रेलवे ने बताया कि ग्वालियर-बरौनी मेल, बरौनी-ग्वालियर मेल, बरौनी-लखनऊ, बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध, काठगोदाम-हावड़ा बाघ, रक्सौल-आनन्द विहार सत्याग्रह, लखनऊ-बरौनी और बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों का अस्थायी ठहराव बभनान पर नहीं होगा। वहीं, गौर स्टेशन पर भी बांद्रा-बरौनी अवध और रक्सौल-आनन्द विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस का ठहराव नहीं दिया जाएगा।