पूजा के उपरांत यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए पटना और नई दिल्ली के बीच चलाई जा रही गाड़ी सं. 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसके दो और फेरे परिचालित किए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है।
गाड़ी सं. 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल नई दिल्ली से 01.12.2024 एवं 04.12.2024 को परिचालित की जाएगी। गाड़ी सं. 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल पटना से 02.12.2024 और 05.12.2024 को परिचालित की जाएगी।
आद्रा मंडल के कोटशिला स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
आद्रा मंडल के कोटशिला स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य हेतु एनआई कार्य किया जाना है। इस कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।
रद्द ट्रेनें...
परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें
-
दिनांक 01.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस मुरी-गुण्डा बिहार-चाण्डिल-टाटा-खड़गपुर के रास्ते परिचालित की जाएगी।
-
दिनांक 01.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18428 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस गोमो-अनारा-पुरुलिया-चाण्डिल के रास्ते परिचालित की जाएगी।
मुरी-बरकाकाना-चन्द्रपुरा के रास्ते परिचालित की जाने वाली ट्रेनें
-
दिनांक 01.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस
-
दिनांक 01.12.24 एवं 03.12.2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस
-
दिनांक 03.12.2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस
-
दिनांक 05.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस
चन्द्रपुरा-बरकाकाना-मुरी के रास्ते परिचालित की जाने वाली ट्रेनें
-
दिनांक 02.12.2024 एवं 05.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस।
-
दिनांक 02.12.24 एवं 05.12.2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस।
-
दिनांक 02.12.24 एवं 05.12.2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस।दिनांक 02.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12818 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस।
-
दिनांक 02.12.24 एवं 05.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस।
-
दिनांक 05.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस।
पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेन दिनांक 05.12.2024 को धनबाद से खुलने वाली 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल धनबाद से 01 घंटे पुनर्निधारित कर खुलेगी।