फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी में ‘कफन योजना’ में बड़ा घोटाला, एक ही खाते में सैकड़ों बार भेजी गई राशि

Sun, 26 Apr 2026 10:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

बिहार के मोतिहारी के कल्याणपुर प्रखंड के दरमाहा गांव में कबीर अंत्येष्टि योजना में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि गरीबों के अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली 3000 रुपये की राशि लाभार्थियों तक पहुंचने के बजाय एक ही बैंक खाते में सैकड़ों बार ट्रांसफर कर दी गई।
विज्ञापन
कबीर अंत्येष्टि योजना की लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां गरीबों के अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली सरकारी राशि में घोटाले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि कबीर अंत्येष्टि योजना की रकम लाभार्थियों तक पहुंचने के बजाय एक ही व्यक्ति के खाते में बार-बार ट्रांसफर की गई।

क्या है पूरा मामला
मामला कल्याणपुर प्रखंड के दरमाहा गांव का है। यहां कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मिलने वाली 3000 रुपये की सहायता राशि में भारी अनियमितता सामने आई है। जानकारी के अनुसार, राजपुर स्थित स्टेट बैंक के एक खाते (जिसके अंतिम अंक 430 बताए जा रहे हैं) में इस योजना की राशि एक साल के अंदर सैकड़ों बार ट्रांसफर की गई।

सरकारी पोर्टल पर दर्ज है पूरा रिकॉर्ड
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले का रिकॉर्ड खुद सरकारी पोर्टल पर मौजूद है। पेमेंट रिपोर्ट में लाभार्थियों के नाम, खाता संख्या, IFSC कोड, UTR नंबर और भुगतान की पूरी जानकारी दर्ज है। इसके बावजूद स्थानीय अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

लापरवाही या संगठित भ्रष्टाचार?
अब सवाल उठ रहा है कि यह केवल लापरवाही है या फिर सुनियोजित भ्रष्टाचार का मामला है। जब नियम साफ तौर पर कहते हैं कि राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जानी चाहिए, तो फिर एक ही खाते में बार-बार पैसा कैसे ट्रांसफर हुआ? सूत्रों के अनुसार, इस गड़बड़ी में अंदरखाने मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।

प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश
मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। डीडीसी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छात्रा की अश्लील फोटो बना मांगे 5 लाख, फिर मां की फेसबुक आईडी हैक कर किया वायरल

उठ रहे बड़े सवाल
इस घोटाले ने सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या गरीबों के ‘कफन’ तक पर डाका डालने वालों के खिलाफ वाकई सख्त कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें