फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: लाखों की शराब लेकर भाग रहे थे तस्कर, पांच किमी खदेड़कर पुलिस ने पकड़ा; एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 08:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: उत्पाद विभाग को मिली हुई एक गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर जिले के तस्कर को पकड़ा गया है। अवैध शराब को लेकर भाग रहे तस्कर ने उत्पाद विभाग को इस दौरान खूब परेशान किया। फिलहाल पकड़े गए तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के जगाहीपुर चौक का बताया गया है। जहां शराब जब्ती को लेकर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की गाड़ी में शराब धंधेबाजों ने पहले वाहन पर ठोकर मारा, जिससे उत्पाद विभाग की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं टीम ने ठोकर मारकर भाग रही तस्कर की गाड़ी को करीब 5 किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गाड़ी में शराब लाेड थी। टीम ने एक धंधेबाज सुदीप राय को गिरफ्तार कर लिया है। जोकि समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। इधर, पूछताछ में सुदीप ने बताया है कि शराब कि डिलेवरी समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जखरा गांव में करना था। सुदीप ने शराब के धंधे से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम पते की जानकारी टीम को दी है।


पूरे मामले में उत्पाद विभाग के निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने बताया कि शराब की सूचना पर सकरा थाना क्षेत्र के जगाहीपुर चौक पर नाकेबंदी कर टीम जांच कर रही थी। वहीं इस दौरान शराब लोड गाड़ी के चालक ने टीम की गाड़ी में ठोकर को मार दिया और भागने लगा। इसमें उत्पाद विभाग के ASI अमरजीत बाल-बाल बच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें