सभा स्थल में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विभागवार योजनाओं का विवरण
शिलान्यास के अंतर्गत भवन निर्माण विभाग की 321.93 करोड़ रुपये की 37 योजनाएं, स्वास्थ्य विभाग की 6.30 करोड़ की एक योजना, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की 8.85 करोड़ की एक योजना, पुल निर्माण निगम की 7.85 करोड़ की एक योजना तथा एलएईओ पुपरी की 1.7 करोड़ रुपये की एक योजना शामिल रहीं। वहीं उद्घाटन के तहत पुल निर्माण निगम की 80.44 करोड़ की दो योजनाएं, स्वास्थ्य विभाग की 2.55 करोड़ की पांच योजनाएं तथा पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण निगम और पुलिस भवन निर्माण निगम की कई योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम स्थल से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों तक दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती रही। डीएम रिची पांडेय और एसपी अमित रंजन ने कार्यक्रम से पहले अधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग कर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। प्रवेश से पहले लोगों की गहन जांच की गई और स्वान दस्ता, मेटल डिटेक्टर, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी गई।