फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पैक्स अध्यक्ष की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया शिवहर-मोतीहारी एनएच जाम, प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश

Thu, 25 Sep 2025 11:07 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड अंतर्गत श्यामपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह की सड़क हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों ने शिवहर-मोतीहारी एनएच 104 को जाम कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड अंतर्गत श्यामपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह की सड़क हादसे में मौत के बाद शुक्रवार सुबह से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने श्यामपुर के पास शिवहर-मोतीहारी एनएच 104 को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे में हुई मौत की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। उनका कहना है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। प्रदर्शनकारी बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वे सड़क खाली नहीं करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार की देर शाम फतहपुर थाना क्षेत्र के फतहपुर मठ के पास एनएच 104 पर पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह की बाइक आमने-सामने टकरा गई थी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत शुरू की। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केवल स्थानीय स्तर का आश्वासन पर्याप्त नहीं है, उन्हें जिले के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति चाहिए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें