फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नरकटियागंज अस्पताल में हंगामा, मृत महिला को लेकर डॉक्टर-परिजन भिड़े, ओपीडी सेवा ठप

Sat, 27 Sep 2025 01:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया के नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में सड़क हादसे में मृत महिला को लेकर परिजनों और डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मृत घोषित करने पर भड़के परिजनों ने डॉक्टरों से हाथापाई की, जिसके बाद डॉक्टरों ने बाहर से बुलाए लोगों से परिजनों की पिटाई करवाई।
विज्ञापन
नरकटियागंज अस्पताल में हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल शनिवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सड़क हादसे में घायल महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन और डॉक्टरों के बीच मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि डॉक्टरों ने बाहरी लोगों को बुलाकर परिजनों की पिटाई कराई। यह सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में होता रहा और अस्पताल का माहौल अफरा-तफरी से भर गया।
विज्ञापन


परिजनों और डॉक्टरों के बीच भिड़ंत
घटना तब हुई जब पकड़ी ढाला के पास सड़क हादसे में कुंती देवी की मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर संतोष कुमार ने मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद परिजन फिर महिला को लेकर अस्पताल लौटे और दावा किया कि महिला जिंदा है। डॉक्टरों ने दोबारा जांच कर उन्हें मृत घोषित किया। इससे गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट कर दी और एक डॉक्टर का शर्ट फट गया। इसके बाद डॉक्टरों ने फोन कर अपने समर्थकों को बुला लिया और अस्पताल परिसर में परिजनों की जमकर पिटाई हुई। इसी दौरान मरीज के परिजन शमशाद आलम को पुलिस की मौजूदगी में पीटा गया जिससे वह लहूलुहान हो गए और उनका सिर फट गया। उनका इलाज चल रहा है।

पढ़ें: देशभर में प्रसिद्ध है देवी बगलामुखी का सिद्धपीठ मंदिर, अष्टधातु की प्रतिमा के सामने स्थापित विशेष यंत्र
विज्ञापन


डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD सेवा बंद
घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल की घोषणा कर दी और OPD सेवा ठप कर दी गई। अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा कि जब तक चिकित्सकों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जाती, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
शिकारपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से आवेदन लिया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में मारपीट होना प्रशासनिक विफलता को उजागर करता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें