फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में थानेदार की अनोखी विदाई, फूलों और बैंड-बाजे से हुआ सम्मान, भावुक हुए ग्रामीण और अधिकारी

Sat, 13 Sep 2025 08:05 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना प्रभारी देवव्रत कुमार को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने अनोखे अंदाज में विदाई दी। फूलों से सजे वाहन, तिलक और बैंड-बाजे के साथ हुए इस समारोह में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
मनियारी थाना प्रभारी की विदाई पर उमड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना के तत्कालीन प्रभारी देवव्रत कुमार की विदाई एक अनोखे अंदाज में हुई, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। ग्रामीणों ने न सिर्फ पुलिस वाहन को फूलों से सजाया बल्कि बैंड-बाजे के साथ थानेदार को विदा किया। इस भावुक पल को देखकर न सिर्फ ग्रामीण बल्कि खुद थानेदार भी भावुक हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दी अनोखी विदाई

विदाई समारोह में सैकड़ों ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि शामिल हुए। परंपराओं को तोड़ते हुए पितृ पक्ष के दौरान इस आयोजन ने सभी को चौंका दिया। लोगों ने कहा कि थानेदार हो तो ऐसा, जो हमेशा आम जनता से जुड़ा रहा।

पढ़ें:  सुपौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक, रिक्त भूमि कर-व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स में छूट; अन्य योजनाओं की समीक्षा

थानेदार भी हुए भावुक

अपने संबोधन में देवव्रत कुमार ने कहा कि आम आदमी से जुड़ाव ही पुलिसिंग को सफल बनाता है। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में वे हमेशा विवादों को सुनने और समझाने के जरिए हल करने की कोशिश करते रहे। कई मामलों में दोनों पक्षों को सामने बिठाकर समझौता कराया गया, जिससे केस दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन


"पुलिस आपकी मित्र है"

विदाई के दौरान देवव्रत कुमार ने ग्रामीणों का आभार जताया और अपील की कि पुलिस से दूरी न बनाएं। उन्होंने कहा, “पुलिस कोई गैर नहीं, आपका मित्र है। समस्या खुलकर रखेंगे तो उसका समाधान जरूर होगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें