फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डीजल लेने निकले युवक की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, मचा कोहराम

Sun, 07 Dec 2025 03:59 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया क्षेत्र में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में पिकअप वैन चालक 20 वर्षीय विकास कुमार की मौत हो गई। उसकी पिकअप का डीज़ल खत्म होने पर वह एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर तेल लेने जा रहा था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में पिकअप वैन चालक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक छपरा से अपनी पिकअप लेकर सरैया बाजार की ओर आ रहा था, तभी रास्ते में अचानक पिकअप का डीज़ल खत्म हो गया। इसके बाद वह एक अन्य युवक से लिफ्ट लेकर बाइक से तेल लेने के लिए निकला था।

इसी दौरान बतरौलिया पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात पिकअप वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के गिजास गांव निवासी कुणदेव सहनी के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, दुग्ध समितियों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि विकास पिकअप वैन लेकर छपरा से सरैया प्रखंड आ रहा था। रास्ते में उसकी पिकअप का तेल खत्म हो जाने पर उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। उसी दौरान अज्ञात पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। पीछे बैठे विकास को अत्यधिक खून बहने से गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सरैया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला पिकअप चालक फरार हो गया।

इस पूरे मामले में सरैया थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। युवक डीज़ल लेने के लिए जा रहा था, तभी अज्ञात पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें