फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur Crime: पुलिस ने मुठभेड़ में किया दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार, तीन दिन में दो लोगों की हत्या की थी

Thu, 06 Jun 2024 06:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर पुलिस ने शिक्षक और जूनियर इंजीनियर मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है। मामले में शामिल दो शातिर बदमाश को पकड़ा गया है, जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू हथियार और लूटी गई मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर से पुलिस की अभिरक्षा से भाग रहे दो हत्यारे का पुलिस के साथ मुठभेड़ हुआ है। अहियापुर थाना क्षेत्र में एनएच 57 के पास जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाश को गोली मारी है। पकड़े गए दोनों आरोपी ने पुलिस की पिस्टल को छीनकर पुलिस पर हमला किया था। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


दरअसल मुजफ्फरपुर जिला के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र आर्मी कैंटीन और अहियापुर थाना क्षेत्र के अहियापुर चौक के पास जूनियर इंजीनियर मो हारीस और शिक्षक गोपाल की अहले सुबह चाकू से गोदकर हत्या मामले में पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली। इस घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाश फिर से घटना को करने के लिए जुटे हुए थे।

जिसके बाद सिटी एसपी अवधेश दीक्षित और एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करके जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर थाना ला रही थी, जिसके बाद रास्ते में दोनों अपराधी शौच का बहाना बनाकर पुलिसकर्मी से हथियार को छीनकर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की। जिस कारण पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग किया, जिस दौरान दोनों अपराधियों को पैर में गोली लग गई। पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए दोनों ही अपराधियों की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के विकाश कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई है। यह गिरोह राहगीर से लूट करने के साथ अहले सुबह काम के लिए जाने वाले लोगों को टारगेट किया करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें