फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मछली लेकर आ रहे पिकअप वैन चालक की हत्या, पूर्व विवाद से जुड़ी साजिश की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 28 May 2025 06:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मृतक के परिजन नगीना राय ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि राजकुमार की हत्या कर दी गई है। उनका कहना है कि मृतक का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था और वह पिछले एक वर्ष से मछली ढुलाई का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब खुलेआम वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। सरैया थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार राय (38) की हत्या कर दी गई, जिनका शव जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा टोल प्लाजा के पास एनएच 102 पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। वे एक पिकअप वैन के चालक थे और मछली व्यवसायी जियालाल सहनी के लिए मछली ढोने का कार्य करते थे। वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार, राजकुमार राय मछली लेकर शहर से सरैया लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। शव को गाड़ी के पीछे डाल दिया गया और पिकअप वैन को घटनास्थल पर छोड़ दिया गया। शव के पास ही वैन की चाबी भी पड़ी मिली। हालांकि वाहन में लदी मछली पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में पाई गई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या किसी आपराधिक लूट के उद्देश्य से नहीं, बल्कि पूर्व योजना के तहत की गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: नगर मुख्य पार्षद सहित कई पार्षदों ने थामा JDU का दामन, राजद पर जदयू नेताओं का तीखा हमला
विज्ञापन

 
मृतक के परिजनों ने जताई न्याय की मांग
मृतक के परिजन नगीना राय ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि राजकुमार की हत्या कर दी गई है। उनका कहना है कि मृतक का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था और वह पिछले एक वर्ष से मछली ढुलाई का काम कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।
 
पूर्व व्यवसायिक विवाद से जोड़कर देखी जा रही है घटना
मछली व्यवसाय से जुड़े सूत्रों की मानें तो यह हत्या व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा का परिणाम हो सकती है। जियालाल सहनी और टुन्ना सहनी नामक दो मछली व्यवसायियों के बीच पहले साझेदारी थी, लेकिन किसी विवाद के कारण दोनों अलग हो गए थे। व्यापार में वर्चस्व को लेकर आपसी तनाव काफी बढ़ चुका था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पूर्ववर्ती विवाद के चलते दूसरे पक्ष द्वारा इस हत्या की साजिश रची गई हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: शेरशाह सूरी मकबरे पर अश्लील हरकत का वीडियो आया सामने, पुरातत्व विभाग ने शुरू की जांच
 
‘किसी और स्थान पर की गई हत्या’
इस पूरे मामले पर जैतपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि चालक का शव गाड़ी के पीछे मिला है। घटनास्थल पर खून बहुत कम मात्रा में था और न ही वाहन के अंदर कोई संघर्ष के निशान पाए गए हैं। पिकअप का दरवाजा खुला हुआ था और मछलियों की खेप भी सुरक्षित थी। इससे यह प्रतीत होता है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को यहां फेंका गया हो। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि घटना से जुड़े अपराधियों की पहचान हो सके। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस हत्या की घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रशासन की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें