फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कार-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, कई घायल

Fri, 05 Dec 2025 10:27 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एनएच न्यू बायपास पर हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
एनएच न्यू बायपास पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के पटना-मुजफ्फरपुर एनएच न्यू बायपास पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार, कार अंधेरे के कारण एनएच की डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि पास से गुजर रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। इस टक्कर में कार सवार ओमप्रकाश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया। घटना के समय मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने पुलिस को तुरंत जानकारी दी। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें: रोहतास में पीएचईडी विभाग पर 12 करोड़ का बिजली बिल बकाया, डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ भुगतान    
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवक के परिजन पिंटू कुमार ने बताया कि सभी लोग शादी से लौट रहे थे और अंधेरे के कारण दो वाहन आपस में टकरा गए। एक कार खड्डे के कारण डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि स्कॉर्पियो सड़क किनारे जाकर टकराई। उन्होंने कहा कि एनएच पर बने खड्डे और बोल्डर इस दुर्घटना की मुख्य वजह हैं। पिंटू कुमार ने सरकार से आग्रह किया कि सड़क हादसों की वजहों की जांच की जाए और एनएच पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कर ऐसे हादसों को रोका जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें