फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Railway: युवक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर बनाई रील, ऊपर से गुजरी ट्रेन; रेल मंत्रालय हरकत में, हुई कार्रवाई

Fri, 31 Jan 2025 06:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर से ट्रेन के नीचे लेटकर रील बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर रेल मंत्रालय तक हरकत में आ गया और उसके निर्देश पर आरपीएफ ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर सनसनी बटोरने और लाइक्स-कमेंट्स पाने की होड़ में लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। इसी सिलसिले में मुजफ्फरपुर जिले से एक युवक द्वारा रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह खतरनाक वीडियो युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने इसे रेल मंत्रालय, बिहार पुलिस और आरपीएफ ईस्ट सेंट्रल रेलवे को टैग कर इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही रेल मंत्रालय हरकत में आ गया और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने इस पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया। अब इस मामले की जांच का जिम्मा RPF सोनपुर को सौंपा गया है।

विज्ञापन

 
युवक की तलाश में जुटी पुलिस
आरपीएफ ने मुजफ्फरपुर और एसआरपी कंट्रोल को निर्देश दिया है कि वीडियो बनाने वाले युवक की जल्द से जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे खतरनाक स्टंट न केवल जानलेवा हैं, बल्कि रेलवे सुरक्षा अधिनियम के तहत गंभीर अपराध भी हैं।
विज्ञापन

 
खतरनाक स्टंट से बचने की अपील
रेलवे प्रशासन और पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में इस तरह के जानलेवा स्टंट न करें। रेलवे ने चेतावनी दी है कि ऐसी हरकतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जेल तक जाना पड़ सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें