फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अब युवक-युवती ने बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, पहले पिस्तौल के साथ और चलती ट्रेन में बना चुके रील

Wed, 22 Jan 2025 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अब युवक-युवती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे लेकर पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो सामने आने के बाद जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के पताही हवाई अड्डा रनवे पर स्पोर्ट्स बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए एक युवक-युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाइक की टंकी पर युवती को बैठाकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। इस दौरान दोनों ने ट्रैफिक और मोटर व्हीकल एक्ट की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं।

विज्ञापन

 
न खुद की जान की फिक्र, न दूसरों की परवाह
वायरल वीडियो में युवक और युवती की लापरवाही साफ झलकती है। युवक पहले युवती को गोद में उठाकर बाइक पर बैठाता है और फिर स्पोर्ट्स बाइक के आगे का टायर उठाकर स्टंट करता है। युवती को बाइक की टंकी पर बैठाया गया है, जो किसी भी दुर्घटना को आमंत्रित कर सकता है।

विज्ञापन

 
वीडियो में यह भी देखा गया कि युवक-युवती केवल बाइक पर ही नहीं, बल्कि चलती ट्रेन और पिस्टल के साथ भी रील बनाते नजर आए। इन खतरनाक हरकतों से यह स्पष्ट है कि उन्हें न अपनी जान की चिंता है, न ही दूसरे लोगों की सुरक्षा की।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, पुलिस हरकत में
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने पुलिस प्रशासन को भी हरकत में ला दिया है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पताही हवाई अड्डा रनवे पर बनाए गए इस वीडियो में आसपास कई युवक भी खड़े नजर आ रहे हैं, जो इस खतरनाक स्टंट को देख रहे हैं। पुलिस का मानना है कि ये वीडियो जानबूझकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के उद्देश्य से बनाया गया, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें।
 
जन जागरूकता अभियानों के बावजूद स्टंटबाजी जारी
हाल के दिनों में मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि खतरनाक स्टंट करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह अपनी और दूसरों की जान को भी खतरे में डालने जैसा है। वीडियो की जांच चल रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
पहले भी वायरल हुए हैं ऐसे वीडियो
मुजफ्फरपुर में इस तरह की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। इससे पहले भी बाइक स्टंट और रील्स बनाने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। लेकिन इस बार युवक-युवती ने हदें पार करते हुए चलती ट्रेन और हथियारों के साथ भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट से सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। पुलिस को चाहिए कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए और स्टंटबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें