Bihar News : बूढ़ी गंडक नदी में तीन किशोर डूबे, एक का शव मिला, दो की तलाश जारीबूढ़ी गंडक नदी में तीन
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मुरौल प्रखंड के देदौल बैगन चौक के पास बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए छह किशोरों में से तीन तेज धार में बह गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश अभी जारी है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि सभी किशोर नहाने के लिए नदी किनारे कपड़े रखकर पानी में उतरे थे। इस दौरान तीन किशोर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बाकी तीन किसी तरह बाहर निकल आए। हादसे की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
ये भी पढ़ें- Bihar News: चार बच्चों की मां और एक बच्चे के पिता का मिला शव, गया में डबल मर्डर का शक; पुलिस जांच में जुटी
गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस, मुरौल अंचल अधिकारी और एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक किशोर का शव बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान मो. फैजान के रूप में हुई है। बाकी दो किशोरों की खोज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नदी में तेज धार और गहराई के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है, लेकिन जल्द ही बाकी दोनों किशोरों को भी खोज लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : इस नई मांग के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला गठबंधन टिकेगा? सीट और पद के लिए मची रार