फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार पुलिस चालक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, मास्टरमाइंड और फर्जी अभ्यर्थी समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 07:29 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बिहार पुलिस चालक भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। पूछताछ में मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस एडमिट कार्ड और बायोमेट्रिक मिलान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है, जांच जारी है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में आयोजित बिहार पुलिस चालक भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र से फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा गया। आरोपी दूसरे उम्मीदवार की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। यह मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित परीक्षा केंद्र से सामने आया, जहां जांच के दौरान गड़बड़ी उजागर हुई।

विज्ञापन

 
एडमिट कार्ड से छेड़छाड़ बनी शक की वजह
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेज और पहचान की जांच की जा रही थी। इसी दौरान संबंधित युवक के एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ पाए जाने और बायोमेट्रिक मिलान में अंतर मिलने पर केंद्रकर्मियों को संदेह हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने आया है।
 
पूछताछ में सामने आया पूरा नेटवर्क
पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि जिसके स्थान पर वह परीक्षा देने आया है, वह केंद्र के बाहर मौजूद है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी निशानदेही पर एक अन्य युवक को भी पकड़ लिया। इसी क्रम में एक तीसरा आरोपी भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती: परीक्षा संपन्न, नए पैटर्न और कठिन प्रश्नों पर अभ्यर्थियों ने दी यह प्रतिक्रिया
 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार, जिला अरवल; संतोष कुमार, जिला पटना और मनीष कुमार, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है। तीनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 
इस संबंध में एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि शहर के एक परीक्षा केंद्र से फर्जी तरीके से परीक्षा देने आए अभ्यर्थी को पकड़ा गया है। एडमिट कार्ड और बायोमेट्रिक जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद कार्रवाई की गई। पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है और सभी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें