फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या से इलाके में सनसनी, यहां फंदे से लटके मिले पिता और तीन पुत्रियां

Mon, 15 Dec 2025 08:26 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक पिता ने अपनी तीन पुत्रियों के साथ फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एक पिता ने अपनी तीन पुत्रियों के साथ फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, गांव में सन्नाटा पसरा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के गोपी कार बाजार के समीप एक घर से एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव एक साथ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पिता और उसकी तीन नाबालिग बेटियां शामिल हैं। सभी के शव घर के भीतर फंदे से लटके पाए गए।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अमरनाथ राम (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, उनकी बेटियां अनुराधा कुमारी (12 वर्ष), शिवानी कुमारी (11 वर्ष) और राधिका कुमारी (8 वर्ष) भी इस दर्दनाक घटना का शिकार हुई हैं।

विज्ञापन


गांव में मातम पसरा हुआ है
घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, अमरनाथ राम लंबे समय से कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दबाव में आकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है और हर पहलू पर पड़ताल जारी है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: सरकारी लापरवाही की पराकाष्ठा! जिंदा बुजुर्ग को घोषित कर दिया मृत, पेंशन रोकी गई

वहीं, स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें